फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामपुर घसौली में चोरों का धावा

Sat, 16 Jan 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। इस्लामपुर घसौली गांव में दो मकानों के ताले तोड़कर चोर जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी नीटू सैनी किसान है। बृहस्पतिवार रात वह और भाई संजय पास के दूसरे मकान में सो रहे थे। चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये सहित करीब छह तौले सोने के जेवरात और 10 तोले चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

उन्हें चोरी का पता सुबह चला। उधर, गांव के ही कर्ण सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर एक लाख 60 हजार नकद सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना के बाद घर पर पहुंचे दोनों परिवार के लोगों ने नुकसान का जायजा किया। उसके बाद सूचना पुलिस को दी। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, शामली में दिल्ली रोड स्थित शिवाजी पार्क कालोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि दोपहर ढाई बजे वह बाइक से रिश्तेदार के यहां जैन मोहल्ला में आया हुआ था। बाइक घर के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। वापस लौटा, तो बाइक गायब मिली। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें