जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड चार के सभासद साजिद के भाई के घर में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला गंगा आर्य नगर निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल रहीम परिवार के साथ रहता है। वह नगर पंचायत वार्ड चार के सभासद साजिद का भाई है। शाहिद रविवार रात वह मकान पर ताला लगाकर सहारनपुर रिश्तेदारी में परिवार के साथ शादी में गया था। रविवार रात चोरों ने मकान की छत से अंदर घुसकर कमरे के ताले तोड़कर वहां रखे 30 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चेन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देख कर मकान मालिक को सूचना दी। शाहिद ने सुबह मकान पर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल का मौका मायना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार को जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।