फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख लोगों को अब नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर से नहीं मिलेगा मुफ्त राशन
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। दिसंबर माह से जनपद के आठ लाख 20 हजार उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से पिछले आठ महीने से दिया जा रहा मुफ्त राशन आवंटित नहीं होगा। सरकार ने इस राशन पर रोक लगा दी है। अब दिसंबर महीने से उपभोक्ताओं को पूर्व की व्यवस्था के अनुरूप ही राशन वितरित किया जाएगा।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने मार्च के अंतिम दिनों में देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। लॉकडाउन लागू होने से लोगों के रोजगार पर काफी असर पड़ा था। ऐसे में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए सरकार ने मुफ्त राशन बांटने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत सरकार ने लॉकडाउन के पहले तीन महीने अप्रैल, मई, जून में जिले के करीब दो लाख राशन कार्ड धारकों से जुड़े आठ लाख 20 हजार उपभोक्ताओं को पांच किलो चावल व एक किलो चना प्रति यूनिट के हिसाब से आवंटित किया था। इसके बाद जुलाई-अगस्त, सितंबर, अक्तूबर इन चार माह में उपभोक्ताओं को तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल के साथ एक किलो चना प्रति महीना मुफ्त में आवंटित किया गया। हाल ही में नवंबर महीने का मुफ्त राशन बांटने का काम चल रहा है। इसमें इस महीने सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को पांच किलो गेहूं व एक किलो चना मुफ्त आवंटित किया जा रहा है। अब सरकार ने दिसंबर महीने में आवंटित होने वाले मुफ्त राशन पर रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर में पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही राशन आवंटित किया जाएगा। अब उपभोक्ताओं को सिर्फ प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं दो रुपये प्रति किलो व दो किलो चावल तीन रुपए किलो यानी प्रति यूनिट पांच किलो राशन ही बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से नवंबर तक सरकार की ओर से मुफ्त राशन आवंटित किया गया है। दिसंबर माह के लिए निशुल्क राशन नहीं आया है। इसलिए दिसंबर में मुफ्त राशन नहीं बांटा जाएगा।
-ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें