शामली कलक्ट्रेट में तहसीलदार को ज्ञापन देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का होगा विरोध
शामली। नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर देश में सरकारी संस्थाओं को निजीकरण करने पर विरोध जताया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपकर निजीकरण रोके जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर बहुजन एकता मिशन कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। इस मौकेे पर बहुजन एकता मिशन के संस्थापक लोकेश कटारिया, जिलाध्यक्ष संदीप कटारिया, प्रताप, राहुल बौद्ध, राहुल, सुक्रमपाल, शिवकुमार कटारियां, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।