शामली के कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में भाग लेते अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
विकास कार्यों में शिथिलता नहीं होगी बर्दास्त : डीएम
शामली। डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों से कहा कि विकास संबंधी योजनाओं के जो लक्ष्य आवंटित हुए हैं, उन्हें निर्धारित समय में पूरा करें।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने पशु चिकित्सा विभाग, लघु सिंचाई, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी विकास कार्य तेजी से किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए सभी रिपोर्ट अपडेट रखें। विभागीय कार्यों की पीपीटी तैयार कर लें। खराब प्रगति वाले विभागों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद