फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा में अखिल भारतीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप संघर्ष समिति एवं क्षेत्रीय समाज की सभा में अयोध्या में महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना को लेकर विचार विमर्श किया गया। जनवरी 2021 में प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

गांव हिरनवाड़ा में पूर्व प्रधान ठाकुर धनप्रकाश के आवास बैठक में बारह गांवों प्रतिनिधि शामिल हुए। महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि करीब 1500 किग्रा वजनी, साढ़े 12 फीट ऊंची अष्टधातु की महाराणा प्रताप की प्रतिमा की स्थापना अयोध्या में लखनऊ मार्ग पर शादात चौराहे पर की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत 16.30 लाख रुपये होगी। प्रतिमा का अनावरण महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि 19 जनवरी 2021 को होगा। प्रतिमा स्थापना के लिए एक यात्रा सहारनपुर के बेहट जसमोर से शुरू होकर अयोध्या पहुंचेगी। ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इस संबंध में अगली पंचायत गांव नगला पिथौरा तितावी मुजफ्फरनगर में उनके आवास पर 27 सितंबर को होगी। बैठक में ठाकुर मदन सिंह, ठाकुर महिपाल सिंह, ठाकुर कंवरपाल सिंह, ठाकुर प्रियांशु पुंडीर, अजब सिंह ठाकुर, बिट्टू गिरी, ठाकुर यशपाल सिंह, ठाकुर पिंटू पुंडीर, ठाकुर राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें