फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 20 फरवरी को भाकियू अराजनैतिक का जिला मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन

Sun, 18 Feb 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लिसाढ़ गांव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महापंचायत में हरियाणा, पंजाब के आंदोलन को समर्थन दिया गया। संगठन के संरक्षक और गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समर्थन में 20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा। प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन देगा। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल शंभू बॉर्डर पर जाकर किसानों के आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के जगदीश डालेवाल से मिलेगा और अपना समर्थन देगा।
विज्ञापन

शनिवार को लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक चौधरी राजेद्र मलिक के आवास पर आयोजित पंचायत में वक्ताओ ने साफ कहा कि किसानों की समस्याओं की समाधान के लिए किसान संगठन एक मत है, लेकिन किसानों को हिंसा का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। मलिक ने कहा कि हर समस्या का हल वार्ता से ही संभव है। सरकार किसानों से बातचीत कर रही है, हम उम्मीद करते है कि सरकार खुले दिल से किसानों की बात स्वीकार कर इसका हल करें। 20 फरवरी को जिला मुख्यालय पर भाकियू अराजनैतिक डीएम शामली के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। सरकार से खुले दिल से किसानों की बात स्वीकार कर उनकी समस्या समाधान की मांग करेंगे। ढाई घंटे चली पंचायत में भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने विचार रखे। पंचायत की अध्यक्षता जगपाल सिंह ने की। संचालन चौधरी उधम सिंह ने किया। पंचायत में जगपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह संस्थापक सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष, सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष नीरज पहलवान, मेरठ मंडल अध्यक्ष विनोद जटौली, नीटू दुल्हेरा, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश नरेश स्वामी, जिलाध्यक्ष सहारनपुर, नबाब अहलावत, जिलाध्यक्ष मेरठ, आकाश सिरोही, युवा जिलाध्यक्ष मेरठ अंकित चौधरी, शामली जिलाध्यक्ष दुष्यंत मलिक, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष युवा मनोज त्यागी, गाजियाबाद बुलंदशहर जिलाध्यक्ष पिंकी खालौर, सुधीर पंवार, प्रवीण,पिंटू ठाकुर, मेहराज मलिक प्रभारी युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बबलू जतौली, बागपत जिलाध्यक्ष नरेशपाल, नौशाद मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें