फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार दिन से नहीं निकली धूप, शीतलहर ने बनाई ठिठुरन

Mon, 05 Jan 2026 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में एम एसके रोड पर सर्दी में बाइक पर जाती महिला । संवाद
विज्ञापन
शामली। नया साल शुरू होने चौथे दिन भी धूप नहीं निकली। रात से लेकर दिन भर कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। दोपहर में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिन से लगातार सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। शनिवार रात में घना कोहरा छाया रहा। रविवार सुबह सात बजे एक बार कोहरा छंट गया था, हालांकि आसमान में बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव को देखकर लग रहा था कि धूप निकलेगी, लेकिन आठ बजे अचानक फिर से घना कोहरा छा गया और सर्द हवाएं चलने लगी। शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बन गई।
दिन में 11 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलती रही। दोपहर में एक बार बूंदाबांदी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। शीतलहर चलने से बाजारों व सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस कम होकर सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड होने के आसार है।
विज्ञापन

ठंड के चलते सोमवार को बंद रहेंगे 12 वीं तक स्कूल-काॅलेज
प्रभारी डीआईओएस अमित मलिक ने बताया कि जिले में पड़ रही ठंड के चलते शनिवार तक कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को मौसम में सुधार न आने पर जिला प्रशासन के आदेश पर सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्ड से संबंधित स्कूल-काॅलेजों में अवकाश घोषित किया गया है।
ठंड से सांस व हृदय रोगी करें बचाव
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि कड़ाके की ठंड में वैसे तो सभी लोगों को बचाव करने की जरूरत है, लेकिन सांस, ब्लड प्रेशर, हृदय रोगी व शुगर के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। इस तरह के रोगी नियमित रूप से दवा लेते रहें। सुबह-शाम को घर से बाहर न निकले। घर के अंदर ही टहले और हल्का व्यायाम करते रहें। ज्यादा ठंडी खाने पीने की चीजों का सेवन करने से बचे और समय-समय पर गुनगुना पानी पीते रहे। मूंगफली, तिल, सूप, गुड़ आदि का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।

कोहरे व पाले से फसलों को बचाने के लिए करें हल्की सिंचाई
जिला कृषि रक्षा अनुभाग ने फसलों की सुरक्षा के लिए जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि तापमान में आई गिरावट के कारण कोहरे व पाले से दलहनी व तिलहनी फसलें पाले से प्रभावित हो सकती है। शाम के समय पाला पड़ने की संभावना अधिक रहती है,जिससे फसलों की पत्तियां काली पड़ सकती है। इससे बचाव के लिए शाम या रात में हल्की सिंचाई करने से खेत का तापमान बढ़ता और पौधे सुरक्षित रहते हैं।
कृषि रक्षा अनुभाग शामली ने जारी की एडवाइजरी
- आलू में अगेती व पछेती झुलसा रोग के नियंत्रण के लिए मैकोजेब 75 प्रतिशत डब्ल्यूपी दो किलोग्राम या कापर ऑक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी की 2.5 किलोग्राम मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।
- राई-सरसो की फसल में आल्टरनेरिया पत्ती धब्बा रोग व सफेद गेरूई रोग की रोकथाम हेतु मैकोजेब 75 प्रतिशत डब्ल्यूपी दो किलोग्राम मात्रा या कापर ऑक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी की दो किलोग्राम मात्रा का 500 ससे 600 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
- राई-सरसो की फसल में माहू एवं पत्ती सुरंगक कीट के नियंत्रण हेतु एजाडीरेक्टिन 0.15 प्रतिशत ईसी की 2.5 लीटर मात्रा को 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टयेर छिड़काव करें। रासायनिक नियंत्रण हेतु डाईमैथोएट 30 ईसी एक लीटर अथवा क्लोरोपायरीफोस 20 प्रतिशत ईसी की एक लीटर मात्रा का 600 से 700 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
- मटर की फसल में मिल्डयू रोग के नियंत्रण हेतु मैकोजेब 75 प्रतिशतकी 20 किलोग्राम मात्रा अथवा कापर आक्सीक्लोरोइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी की तीन किलोग्राम मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से 500 से 600 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।
विज्ञापन

-
संजीव शर्मा
-
संजीव शर्मा

शामली में एम एसके रोड पर सर्दी में बाइक पर जाती महिला । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें