फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीसरे दिन भी नहीं निकली धूप शीतलहर ने बनाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नववर्ष के तीसरे दिन भी धूप न निकलने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। रात में कोहरा छाया रहा। दिन में बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। विशेष बात यह है कि पिछले साल 2025 में भी इस तिथि में इतना ही तापमान रहा था।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। साथ ही आसमान में बादल छाए रहे और 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शीतलहर चलती रही। शीतलहर चलने से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। नववर्ष के तीसरे दिन लगातार पूरे दिन धूप नहीं निकली।
धूप न निकलने से लोगों की ठंड इसके चलते लोग दिन भी गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शीतलहर चलने से बाजारों व सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह तापमान पिछले साल तीन जनवरी 2025 के बराबर है। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें