फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंदिर के सामने पशुओं के अवशेष डालने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। वाल्मिकी मंदिर के सामने पशुओं के अवशेष डाले जाने की सूचना पर हडकंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवशेषों को हटवाया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात मोहल्ला खैल में वाल्मिकी मंदिर के सामने पशुओं के अवशेष देख कर वाल्मिकी समाज में रोष फैल गया। मामले की सूचना किसी व्यक्ति के द्वारा पुलिस को दे दी गई। सूचना पर पुलिस विभाग में हडकंप मच गया। आनन फानन में थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे तथा मंदिर के सामने पड़े पशुओं के अवशेषों को हटवाया। एसपी ने बताया कि सफाई के दौरान किसी सफाई कर्मचारी से ही अवशेष वहां गिर गए थे। जिनको तत्काल प्रभाव से हटवा दिया गया है। कोई विवाद की स्थिति नही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें