फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन वर्षीय बच्ची की पानी की हौज में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पड़ोसी के घर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची की घर के आंगन में बनी पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में गमगीन माहौल में बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 6:00 बजे मोहल्ला बेगमपुरा निवासी अरशद की तीन वर्षीय बेटी अनाया पड़ोसी मतलूब के मकान में खेल रही थी। मतलूब के मकान के आंगन में पानी की बड़ी हौज बनी हुई है, जिसमें पानी भरा हुआ था। इस दौरान बच्चे खेलते हुए पानी की हौज के पास चली गई और उसमें में गिर गई। परिवार की महिलाएं अपने कमरों के अंदर होने के कारण वे बच्ची को हौज में गिरते नहीं देख सकी। काफी देर बाद बच्ची के अपने घर नहीं पहुंचने पर तलाश की गई, तो बच्ची पानी की हौज में मृत अवस्था में मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें