फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएपी खाद के लिए मची मारामारी, मिनटों में बिके 500 बोरे

Sun, 17 May 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। शामली बस स्टैंड स्थित साधन सहकारी समिति पर शनिवार को डीएपी खाद पहुंचते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्च माह के बाद पहली बार खाद उपलब्ध होने से किसानों में खरीद को लेकर आपाधापी मच गई और करीब 500 बोरे चंद मिनटों में ही बिक गए। खाद खत्म होने के बाद भी समिति के बाहर किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन डीएपी खाद की कमी के कारण खेती प्रभावित हो रही थी। समिति कर्मचारी विकास कुमार ने बताया कि किसानों की संख्या अधिक होने के चलते प्रति एकड़ एक बोरा और अधिकतम पांच बोरे देने का नियम बनाया गया। किसान विकास, गंगारामपुर निवासी टिंकू तथा पठानपुरा निवासी नेमचंद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल 500 बोरे आने से अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सकी। कई किसान घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट गए। समिति सचिव विकास कुमार ने बताया कि खाद का आवंटन शामली स्तर की कमेटी द्वारा किया जाता है। फिलहाल एक गाड़ी डीएपी प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें