फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रात दो बजे मचा शोर... आ गया पानी, बाल्टी लेकर लगाई दौड़

Fri, 29 Sep 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के मौहल्ला काजीवाडा में खराब पडा नल व जर्जर हालते में पडें टूवैल के पाइप
विज्ञापन
अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

- तीन माह से शहर के वार्ड छह के काजीवाड़ा में 1200 परिवार पानी की बूंद-बूंद को रहे तरस
- नगर पालिका द्वारा रात में दो बजे की जाती है पेयजलापूर्ति, लोगों को पानी की एक-एक बाल्टी भी नहीं मिलती
- पानी के लिए रातभर बारी-बारी से पहरा देते हैं लोग, नलकूप खराब होने के कारण आ रही परेशानी आड़े
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के काजीवाड़ा मोहल्ला में तीन माह से रात में दो बजे शोर मचता है, पानी आ गया, पानी आ गया, तो लोग बाल्टी लेकर दौड़ लगा देते हैं। हालांकि, कई बार रात में दो बजे के करीब पेयजालपूर्ति भी होती है, जो नाकाफी है। लोगों को दिन निकलने पर सुबह चार बजे दो तीन किलोमीटर दूर चलकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन नगर पालिका का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। जिससे मोहल्ले के 1200 परिवार पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं।
शहर के वार्ड छह स्थित काजीवाड़ा मोहल्ले की 2500 आबादी है और इनमें से 1200 की आबादी ऐसी है, जहां पिछले तीन माह से पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड छह में लगा नलकूप का मोटर खराब है और कई बार उसको बदला गया, लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। तीन माह से 1200 परिवार को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मोहल्ले में शाम को नगर पालिका का एक कैंटर पानी का वहां जाता है और रात में पानी ले जाओ का शोर मचाते हैं। जिसके बाद पानी के लिए लोग दौड़ लगा देते हैं, लेकिन यह पानी का टैंकर लोगाें की पूर्ति तक नहीं कर पाता है। यह सिर्फ सौ परिवारों को ही एक-एक बाल्टी पानी दे पाता है और अन्य लोगों को खाली बाल्टी लेकर निराश होकर वापस जाना पड़ता है। रात के दो बजे पानी की सप्लाई आती है। जिस पर लोगों को रात के दो बजे जाग कर पानी भरना पड़ता है।
विज्ञापन

सुबह आंख खुलती है तो लोगों को पानी की टेंशन शुरू हो जाती है। जिसके बाद सुबह चार बजे ही लोग साइकिल, रेहड़ा, रिक्शा में बाल्टी, डिब्बे, ताश आदि रखकर दो तीन किलोमीटर दूर जाकर पानी लाते हैं, क्योंकि उनके मोहल्ले में लगे अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं। उनको बाजार में लगे हैंडपंपों या फिर खेतों में जाकर टयूबवेल पर पानी भरना पड़ता है।
- वोट के समय आती है याद, फिर नहीं झांकता कोई
गुलजार ने कहा कि मोहल्ले के लोगों की वोट के समय तो चेयरमैन को याद आती है, लेकिन फिर कोई आकर झांकता तक नहीं है। यहां तीन माह से वह पानी को तरस रहे और उनको कई किलोमीटर चलकर पानी लाना पड़ता है। ऐसे में काफी दिक्कत हो रही है।
- रात दो बजे आता है पानी का टैंकर, नींद हो रही है खराब
मुशायदा ने बताया कि रात दो बजे पानी का टैंकर मोहल्ले में आता है और यह समय नींद का होता है। लेकिन पानी के लिए उन्हें रातभर जागना पड़ता है। पानी भी रात में 2 बजे के बाद ही सप्ताह में तीन से चार दिन आता है। जागने के बाद भी काफी लोगों को पानी तक नहीं मिल पाता है। नगर पालिका भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। सभासद के कारण पांचवें दिन पानी मिल पाता है।
- सभासद के प्रयास भी नाकाफी
फरमान का कहना है कि सभासद ही उनको पानी दिलाने के लिए नगर पालिका का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने मोटर भी सही कराई, लेकिन वह खराब हो गई। मोहल्ले में लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। उनको पानी के लिए बाजारों में जाना पड़ रहा है। वह पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं।
- नहीं हो रहा समाधान
सभासद सलमान अहमद ने कहा कि वह नगर पालिका में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई अमल नहीं हो रहा है। मोहल्ले में तीन माह से मोटर खराब होने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उन्हें कई-कई दिन बाद पानी का टैंकर मिलता है, जिसके बाद वह मोहल्ले में पहुंचाया जाता है। जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि काजीवाड़ा मोहल्ले में तीन माह से पानी नहीं पहुंचने की समस्या गंभीर है। उन्हें जानकारी नहीं है कि वहां की मोटर खराब हो रही है। वह जेई को भेजकर इसका पता कराया जाएगा। पानी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यदि नलकूप की मोटर खराब हो रही है तो उसको तत्काल ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें