शामली मेरठ करनाल मार्ग पर अजंता चौक पर वाहनों से लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे पर लगा रहा जाम
शामली। मेरठ करनाल हाईवे पर टिटौली के पास वाहन खराब हो जाने के कारण जाम के हालात बने रहे।
त्योहारी सीजन के बाद गाड़ीवाला चौक से किया गया वाहनों का रूट डायवर्जन खत्म कर दिया गया है। इससे वाहन शहर से होकर जाने लगे हैं। इससे शहर में जाम के हालात बन रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही करनाल की ओर से आने वाले वाहनों की शहर में कतार लगी रही। दोपहर बाद तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे यात्री वाहन भी जाम में फंसे रहे। मुंडेट से लेकर शहर में बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक तक जाम के हालात बने रहे। शाम करीब चार बजे के बाद वाहनों का सुचारु संचालन हो सका।