ामली रेलवे स्टेशन पर खिड़की के पास आरपीएफ के जवान से होती यात्रियों की नोकझोंक।
- फोटो : SHAMLI
रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए रही मारामारी
शामली। टिकट लेने को लेकर शामली रेलवे स्टेशन की खिड़की पर यात्रियों में मारामारी रही। स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देरी से टिकट मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सवारियों के हंगामे को देखते हुए टिकट खिड़की पर आरपीएफ के जवानों ने पहुंचकर व्यवस्था संभाली।
सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली और नौ बजे के दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर आती है। सुबह दस बजे शामली से दिल्ली की ओर ट्रेन शामली से बनकर चलती है। इस दौरान दिल्ली और सहारनपुर जाने वाली यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। शामली रेलवे स्टेशन पर तीन टिकट खिड़की में से दो खिड़की चालू होतीं हैं। ज्यादा सवारियां होने से टिकट लेने में मारामारी रहती है।
बृहस्पतिवार को शामली रेलवे स्टेशन पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आकर खड़ी हो गई। टिकट खिड़की पर सवारियों की लंबी लाइनें लग गई। लंबी लाइन होने से सवारियों में आपाधापी मच गई। दूसरी ओर, टिकट देने वाला लिपिक खिड़की छोड़कर दूसरे कार्य में व्यस्त हो गया। टिकट देरी से मिलने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे को टिकट खिड़की पर आरपीएफ के जवान पहुंच गए। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। जल्द टिकट व्यवस्था चालू कराई।
शामली रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI
शामली रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI
शामली रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लगी लाइन।- फोटो : SHAMLI