फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार के मरीजों की रही भीड़, महिलाएं रही ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में वायरल बुखार के मरीजों की रही भीड़
विज्ञापन

-जिले की 25 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1372 मरीजों को मिला उपचार
-आयुष्मान भारत योजना के 104 लाभार्थियों के बने गोल्डन कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा रहे। महिला मरीजों की संख्या पुरुषों के मुकाबले लगभग दोगुनी रही। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 1372 मरीजों को उपचार मिला। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के 104 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर मुख्यमंत्री आयोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार के रहे। इसके अलावा नजला, जुकाम, खांसी, पेट संबंधी रोग और जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों ने पहुंचकर उपचार पाया। आरोग्य मेले में पुरुषों के मुकाबले महिला मरीज लगभग दोगुनी रही। मेले में 414 पुरुष और 804 महिलाओं को उपचार मिला। इसके अलावा 155 बच्चों की जांच कर दवा दी गई। आरोग्य मेले में फुगाना को छोड़कर बाकी सभी 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड बनाने के स्टाल लगाए गए। इस दौरान 104 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। सबसे ज्यादा 68 मरीज जलालाबाद पीएचसी पर पहुंचे, जबकि सबसे कम 40 मरीज फुुगाना पीएचसी पर पहुंचे। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें 1372 मरीजों को उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में 25 चिकित्सकों और 101 पैरा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें