ऊन। नगर निकायों के नामांकन के छठे दिन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर पंचायत ऊन में अध्यक्ष पद के लिए 2 नामांकन खरीदे गए और 4 नामांकन दाखिल हुए। सदस्य पद के 2 नामांकन खरीदे गए और 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। गढ़ी पुख़्ता से सदस्य पद के लिए 6, अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के 3 नामांकन दाखिल हुए। सदस्य पद के लिए 17 नामांकन दाखिल किए गए। झिंझाना से चेयरमैन पद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए और 4 नामांकन पत्र खरीदे। सदस्य पद के 6 नामांकन बिके व 16 दाखिल किए गए। नामांकन के छठे दिन गढ़ीपुख्ता से गठबंधन उम्मीदवार प्रमोद कुमार ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। झिंझाना से प्रमुख प्रत्याशियों में फिरोज खान ने भी पर्चा दाखिल किया।