कैराना। बार एसोसिएशन वर्ष 2025 की कार्यकारिणी के गठन के लिए नामांकन पत्र खरीदने व जमा कराने के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए जबकि महासचिव पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन करने के कारण इस पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बार भवन में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ईशपाल सिंह व सदस्य प्रदीप कुमार जैन, रियासत अली, खड़क सिंह चौहान, शगुन मित्तल व मेहरबान अहमद की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ ही नामांकन पत्र जमा कराए गए। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए राम कुमार वशिष्ठ, राजबीर सिंह व नकली सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराए। महासचिव पद के लिए राजकुमार चौहान व राशिद अली चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केवल अवनीश कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा कराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार, मो. अखलाक व राहुल चौहान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह, श्यामू कुमार, सचिन कुमार पाल व नेत्रपाल, सहसचिव प्रशासनिक पद पर नीरज कुमार, रिजवान अली, अजय कुमार शर्मा, जानशेर अली व अंकित कुमार, सहसचिव पुस्तकालय पद पर हरदयाल व अजय कुमार शर्मा ने नामांकन कराया।
वरिष्ठ सदस्य पद पर मजहर हसन, जयपाल सिंह कश्यप, मो. आरिफ चौधरी व जयपाल सिंह तथा कनिष्ठ सदस्य पद पर मो. उस्मान, तरसपाल, मो. सादिक व फराज सिद्दकी ने नामांकन पत्र जमा कराए। 23 दिसंबर को बार भवन में सुबह 9 बजे से मतदान कराया जाएगा।