- विकास भवन में सीएसआर योजना के तहत 65 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विकास भवन परिसर में सीएसआर योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण समारोह किया गया। वहां 65 दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल का वितरण करते हुए पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए बहुत योजनाएं चल रही है, जिनका उन्हें लाभ भी दिया जा रहा है।
पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री के छह साल के कार्यकाल में दिव्यांगों की पेंशन को 300 से बढ़ाकर एक हजार करने का काम किया है। पहले हाथ से चलाने वाली ट्राई साइकिल को चलाने में दिव्यांगों को दिक्कत होती थी, लेकिन बैटरी चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के मिलने से दिव्यांगों को आने जाने में सुविधा होगी और यह एक बार चार्ज करने के बाद 40 किलोमीटर तक चल सकती है।
डीएम रविंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगों के अधिकारों के प्रति सरकार सजग है, जिसके चलते उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों को उपकरण आदि सुविधा के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित योजना का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि सरकार के सहयोग एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद में बहुत से दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण कर लाभान्वित किया गया है। अन्य दिव्यांगों को भी सूचित करें, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकें।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल तीन योजनाओं के तहत प्राप्त होती है। जनपद में अभी तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 575 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित हो चुकी है, जिसमें 60 मोटराइज्ड राज्य सरकार व 450 मोटराइज्ड एडीप योजना में शामिल है। शुक्रवार को 65 मोटराइज्ड सीएसआर फंड में वितरित की वितरित की गई। इस अवसर पर सीडीओ रंजीत सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार, ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक आदि मौजूद रहे।