फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास के फ्लाईओवर के अंडरपास पर नहीं है रेड लाइट

विज्ञापन
कैराना में शामली बाईपास के अंडरपास से बिना रेड लाइट के निकलता बाइक सवार और सर्विस रोड से तेज गति स? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बाईपास के फ्लाईओवर के अंडरपास पर नहीं है रेड लाइट
विज्ञापन

शामली, कैराना। कैराना के लोगों को वैसे तो हाईवे की सौगात मिली है, लेकिन वाहनों की गति पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। इसके अलावा पानीपत और शामली बाईपास पर घुमावदार फ्लाईओवर बने हैं। फ्लाईओवर के अंडरपास पर रेड लाइट न होने के कारण दोनों अंडरपास पर हादसों की आशंका है। लोगों की मांग है कि अंडरपास पर रेड लाइट के अलावा सर्विस रोड पर टी प्वाइंट बनाए जाएं। जिससे अंडरपास दुर्घटना मुक्त हो जाएं।
पानीपत के सिवाह से नगीना तक बनने वाले हाईवे एनएच-709 एडी का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। पानीपत बाईपास और शामली बाईपास पर घुमावदार फ्लाईओवर बने हैं। दोनों फ्लाईओवर के अंडर पास बनाए गए हैं। अगर वाहन चालक पानीपत से कैराना आता है तो उसे पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के अंडरपास से कैराना की ओर मुड़ना होगा। कैराना से शामली की ओर जाने वाले वाहन चालक को भी शामली बाईपास फ्लाईओवर के अंडर पास से निकलकर हाईवे की बाईं साइड पकड़नी होगी। लेकिन दोनों फ्लाईओवर के बराबर की सर्विस रोड और अंडरपास पर कहीं भी रेड लाइट नहीं लगाई गई है। पहले सड़कों में गड्ढों के कारण जहां वाहन रेंग रेंग कर चलते थे। अब हाईवे तैयार होने के बाद वाहनों की गति भी तेज हो गई है। ऐसे में सर्विस रोड और अंडरपास पर रेड लाइट न होना एक बहुत बड़े खतरे का सूचक है। दोनों फ्लाईओवर के अंडरपास पर तेज गति और रेड लाइट न होने के कारण कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों की मांग है कि फ्लाईओवर के बराबर की सर्विस रोड और अंडरपास के टी प्वाइंट ऐसे बनने चाहिए जिससे अंडरपास दुर्घटना रहित हो जाए। अंडरपास व सर्विस रोड पर रेड लाइट लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वह जल्द से जल्द अंडरपास और सर्विस रोड पर रेड लाइट की व्यवस्था करें। जिससे वाहन चालक सुरक्षित होने पर ही अंडरपास से वाहन निकालें।-शिव प्रकाश यादव, एसडीएम, कैराना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें