फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 बीघा जमीन में लगा है रेत का ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
150 बीघा जमीन में लगा है रेत का ढेर
विज्ञापन

शामली। शामली से अवैध खनन कर रेत लेकर जा रहे डंपरों के पकड़े जाने के बाद नया मामला सामने आया है। मामले में डीएम से शिकायत कर कहा गया है कि शामली से अवैध रूप से रेत का खनन कर करनाल के मंगलौरा में स्टॉक किया जा रहा है। मामले में डीएम से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

डीएम से की गई शिकायत में दीपक पन्नू ने कहा है कि शामली में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। आरोपी शामली से रेत खनन करके करनाल के मंगलौरा में स्टॉक कर रहा है। शिकायत में कहा है कि करीब 150 बीघा जमीन में अवैध खनन करके ले जाए गए रेत का स्टॉक किया गया है। इस भूमि पर करीब 40 फीट ऊंचाई तक रेत का ढेर लगा हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया कि यह सब खनन पुलिस की मिलीभगत से किया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीएम जसजीत कौर ने इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें