शामली। नीट-यूजी 2025 की परीक्षा के शनिवार को घोषित परिणाम परिणाम में शहर के सिल्वर बेल्स के 11 और स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल के चार छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई। छात्रों की सफलता पर स्कूलों में खुशी का माहौल रहा।
सिल्वर बेल्स के प्रधानाचार्य एके गोयल ने बताया कि स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सफलता पाई है। इसमें कुल 720 अंकों में आबान मिर्जा ने 535, केशव वर्मा ने 507, श्रीपर्णा चक्रवर्ती ने 478, वरदान गोयल ने 471, अक्षिता चौहान ने 461, प्रीति नामदेव ने 456, अनवेशा मित्तल ने 422, हर्ष वर्धन ने 409, वेदांश मित्तल ने 390, अवकाशदीप चौहान 309, एंड्रीयाना देवी ने 247 अंकों के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त की। प्रबंधन समिति सदस्य अरुण बंसल, अतुल बंसल, अनिल गोयल और मानस संगल ने सभी को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि स्कूल की इरा चौधरी ने 720 अंकों में से 535 अंक, हर्षित निर्वाल ने 480, समी खान ने 385 व लक्ष्य ने 245 अंक प्राप्त किए।