फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों ने कार्यालयों में की तालाबंदी, मुख्य द्वार पर जड़ा ताला

विज्ञापन
शामली नगर पालिका का कर्मचारियों ने बंद किया का गेट। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सोमवार से सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था ठप करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

निलंबन के विरोध में पालिकाकर्मियों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल व धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने पालिका के मुख्य द्वार पर भी तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो सोमवार से सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था ठप कर दी जाएगी।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा लिपिक लक्ष्मण सिंह के निलंबन तथा मोहर्रिर गजेंद्र सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के विरोध स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से कर्मचारियों की हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरना जारी है। कर्मचारियों की मांग है कि पालिका कर्मियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई निरस्त की जाए। शनिवार को भी कर्मचारी धरने पर रहे। कर्मचारियों ने पालिका के सभी कार्यालयों की तालाबंदी करने के साथ ही मुख्य द्वार भी ताला जड़ दिया। पालिका में पैदल आने जाने का छोटा गेट खुला रखा गया। कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिन से वे आंदोलनरत हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो सोमवार से शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था और कार्यालय के सभी कार्य पूर्ण रूप से ठप करा देंगे। इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह की होगी। यहां कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष नरेश महरोलिया, महासचिव आजम खां, संजीव निर्वाल, प्रदीप बिडला, राकेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार, अमित शर्मा, गजेंद्र कुमार, मदनपाल, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
जनता को हो रही परेशानी
पालिका में आने वाले लोगों को कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। गृहकर और जलकर जमा करने का काम तीन दिन से ठप है। इसके अतिरिक्त जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बनाए जा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईओ पर लटक रही तलवार
अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। कुछ लोगों ने पूर्व में डीएम से शिकायत कर उन पर मृत पशुओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था न कराने, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर देने और पालिका में नियम विरुद्ध पदोन्नति दिए जाने का आरोप लगाया था। डीएम ने इस मामले मेें शासन को ईओ के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति कर रिपोर्ट भेजी थी। अब स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने विशेष सचिव नगर विकास अनुभाग को पत्र भेजकर ईओ के खिलाफ विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति कर दी है।

शामली नगर पालिका में धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें