फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तप रहा जिला, चिकनगुनिया का मामला भी आया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/ऊन। जिले में बुखार का प्रकोप है। मलेरिया के बाद अब चिकनगुनिया का मामला भी सामने आया है। हर घर में कोई न कोई बुखार पीड़ित है। इसके चलते पीड़ितों की अस्पतालों में भीड़ लग रही है। प्रतिदिन करीब 400 से 500 मरीज सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
बारिश के बाद बदले मौसम से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज वायरल पीड़ित हैं। इसके साथ ही मलेरिया व टायफाइड के मरीज भी बढ़ रहे हैं। डेंगू का भी खतरा बढ़ रहा है। मोहल्ला पंसारियान निवासी सुहेल को लेकर परिजन शनिवार को अस्पताल पहुंचे। उसमें चिकनगुनिया के लक्षण दिखे। इसके अतिरिक्त अधिकतर मामले वायरल के थे। सरकारी अस्पतालों में डेंगू की रिपोर्ट देरी से आने से बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद खेड़ाभाऊ में दहशत
ऊन ब्लॉक के गांव खेड़ाभाऊ में डेंगू व अन्य बुखार से ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित हैं। 50 वर्षीय विमलेश की करनाल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। परिजनों ने उसका पहले शामली, फिर मेरठ और इसके बाद करनाल में उपचार कराया। 25 से अधिक मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। गांव के धीर सिंह व ब्रिजेश का मेरठ में, शम्मी चौहान, पृथ्वीराज और प्रदीप का सहारनपुर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनके अतिरिक्त कुछ मरीजों का शामली व करनाल के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव निवासी अमरपाल, सुभाष, भोपाल, सुधा, अंजू, बबीता और विक्की आदि ने बताया कि गांव में घर-घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में समुचित सफाई व्यवस्था न होने से मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों के लिए नमूने
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने खेड़ाभाऊ के प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की तथा दवा दी। यहां स्वास्थ्य टीम में लैब सहायक अवधेव वाड़ेकर, मलेरिया निरीक्षक रवि कुमार व राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। डॉ. विनय कुमार ने बताया कि गांव में 58 से अधिक बुखार पीड़ितों की जांचकर दवा उपलब्ध कराई है। डेंगू की जांच के लिए 14 और मलेरिया की जांच के लिए चार मरीजों के नमूने लिए हैं। गांव में एंटी लार्वा व कीटनाशक का छिड़काव कराया है।

ऊन क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें