फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जर्जर हुई सड़कों को ठीक करने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारिश के बाद सड़कों की बिगड़ी सूरत को संवारने का काम शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने सड़कों में बने गड्ढे भराई काम किया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन तक चली बारिश से सड़कों की हालत बिगड़ गई थी। बारिश का पानी भरने से जगह-जगह सड़कें टूट गई थीं और गहरे गड्ढे बन गए थे। इन गड्ढों में गिरकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ ही मार्ग से गुजरने वाले लोगों व दुकानदारों पर गंदे पानी के छींटे भी पड़ रहे थे। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में बारिश से बिगड़ी शहर की सड़कों की सूरत शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने पर अधिकारियों ने इस समस्या पर संज्ञान लिया। शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बाइक इकाई के कर्मचारियों ने टूटी सड़कों और उनमें बने गड्ढों की भराई का काम शुरू किया। कर्मचारी कैराना रोड, झिंझाना रोड, वीवी इंटर कालेज रोड और मुजफ्फरनगर रोड आदि मार्गों पर गड्ढे भराई के काम में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें