शामली। कंडेला-टपराना बाईपास के कंडेला में बनने वाले उपरिगामी पुल के डिजाइन का एनएचएआई नई दिल्ली मुख्यालय निर्माण एजेंसी की ओर से इंतजार किया जा रहा है। डिजाइन आते ही अप्रैल माह में काम शुरू हो जाएगा।
कंडेला से लेकर टपराना बाईपास की जद में कंडेला में उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने डेढ़ माह से ज्यादा समय तक धरना दिया था। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के हस्तक्षेप से उपरिगामी पुल की ऊंचाई बढ़ाकर डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए थे। एनएचएआई बागपत ने कंडेला उपरिगामी पुल का डिजाइन बनाकर भारत सरकार के एनएचएआई मुख्यालय को भेज दिया था। एनएचएआई मुख्यालय दिल्ली से कंडेला उपरिगामी पुल का डिजाइन मंजूर होने का इंतजार किया जा रहा है। कंंडेला-टपराना बाईपास की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर घनश्याम सिंह ने बताया कि नई दिल्ली एनएचएआई मुख्यालय से इसी माह कंडेला उपरिगामी पुल का नया डिजाइन आने का इंतजार किया जा रहा है। डिजाइन आने के बाद कंडेला उपरिगामी पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।
.....
पुलिस की सुरक्षा कार्ययोजना पर डीएम हुए नाराज
शामली। कलक्ट्रेट चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था के उद्देशय से बागपत एनएचएआई की ओर से कार्ययोजना लागू न किए जाने से डीएम रविंद्र कुमार सिंह नाराज हो गए। उन्होंने बागपत परियोजना निदेशक को मोबाइल फोन पर वार्ता करके कहा कि एसपी शामली की ओर से कलक्ट्रेट चौराहे पर आम नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रबंध कार्ययोजना पर कार्य नहीं किया गया। चेतावनी दी कि अगर हादसा होता है तो एनएचएआई को जिम्मेदार मानकर एफआईआर दर्ज कार्रवाई जाएगी। एसपी शामली अभिषेक कुमार ने कलक्ट्रेट चौराहे पर आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना बनाकर डीएम शामली रविद्र कुमार सिंह को सौंपी थी। डीएम रविंद्र सिंह ने एनएचएआई बागपत के परियोजना निदेशक को कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए थे।