शामली। शहर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
टीएसआई सुखविंदर सिंह का कहना है कि आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक, शुगर मिल रोड, फव्वारा चौक पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। 12 अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे।