फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहिद कॉलोनी के 128 मकानों पर फ्री लिंटर डलवाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली की समाजसेवी संस्था ने अब तक 14 मकानों पर डलवाए लिंटर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। दंगा विस्थापित नाहिद कॉलोनी में दिल्ली की संस्था ने फ्री में लिंटर डलवाने का कार्य शुरू कराया है। पहले चरण में 14 मकानों पर लिंटर तैयार हो गए है। जबकि बाकी मकानों पर भी लिंटर डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

2013 के दंगों के बाद सपा विधायक नाहिद हसन ने भूरा रोड पर अपनी जमीन को दंगा विस्थापितों को रहने के लिए दान कर दी थी। जिस पर बाद में एक संस्था ने मकान बना दिए थे। मकानों की छत कच्ची थी। अब दिल्ली की एक संस्था ने कॉलोनी के 128 मकानों की छतों पर पक्का लिंटर डलवाने का कार्य शुरू किया है। सोमवार को 14 मकानों पर लिंटर डलवाया गया था। इसके बाद 14 अन्य मकानों के लिंटर के लिए सटरिंग का कार्य भी कराया गया है। लिंटर डालने वाले ठेकेदार शमशाद ने बताया कि दिल्ली की एक संस्था ने हाशिमी कांट्रेक्टर कंपनी को कॉलोनी के 128 मकानों पर लिंटर डालने का ठेका दिया है। बहुत जल्द ही कॉलोनी के 128 मकानों की छत लिंटर से बनकर तैयार हो जाएगी। इस कार्य में किसी भी कॉलोनी निवासी से कोई पैसा नहीं लिया गया है। मकानों पर पक्का लिंटर डलने से कॉलोनी निवासी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें