ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को किया पुरस्कृत
शामली। आरके इंटर कॉलेज में दिवाली के अवसर पर आयोजित ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
इस कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली पर अवकाश के दौरान घर पर रहकर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में दिवाली की शुभकामनाओं से संबंधित सुंदर कार्ड बनाए गए। मंगलवार को कॉलेज में छात्रों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड को देखकर उनकी सराहना की गई। निर्णायक समिति में दिनेश कुमार, डा. रवि खन्ना और श्रवण कुमार ने प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। कक्षा छह से 8 तक के वर्ग में कक्षा 8 के छात्र करण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 10 के दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान पंकज और द्वितीय स्थान कमल ने प्राप्त किया। दोनों छात्र कक्षा नौ के हैं। कक्षा 11 व 12 के तीसरे वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा 11 के समद ने, द्वितीय स्थान कक्षा 12 के फरदीन और तृतीय स्थान कक्षा 11 के कार्तिक ने प्राप्त किया। विजेता छात्रों को प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जनहित कार्यक्रमों में छात्रों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संतलाल राम, रजनीश कुमार, प्रमोद कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र वर्मा, मसब्बीर, डॉ. सुशील तोमर, योगेंद्र मलिक, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।