कैराना। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से चलते शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 230.05 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान से डेढ़ मीटर काम है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से चलते शनिवार सुबह 8 बजे यमुना नदी का जलस्तर 230.05 मीटर दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में 10 एमएम बारिश के चलते शनिवार सुबह 8:00 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में 39 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यमुना नदी का चेतावनी बिंदु 231 मीटर, खतरे निशान 231.5 मीटर पर है।