चौसाना क्षेत्र के गांव टोडा में मंदिर की भूमि पर कब्जा कर बनाई दीवार।
- फोटो : SHAMLI
शामली, चौसाना। क्षेत्र के टोडा में मंदिर की भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर दीवार बना दी। ग्रामीणों ने कब्जे की शिकायत करते हुए डीएम, एसडीएम से शिकायत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल को भी अवैध कब्जे की शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव निवासी शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान सतेंद्र, बिट्टू, बाबू, सोनू, कालू, अंकुर, अंकित, पदम आदि ने मंदिर की भूमि पर किए गए कब्जे को लेकर डीएम से कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद