फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली का जीत से आगाज

Sat, 07 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला कबड्डी संघ शामली की ओर से 42 वीं सीनियर पुुरुष राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज गांव बंतीखेड़ा में हो गया। बिजनौर की टीम ने बुलंदशहर को हराकर मैच का उद्घाटन किया। शामली ने भी गाजीपुर को हराया। प्रतियोगिता के चार पूल में 17 टीम हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा स्थित राजकीय कन्या हाईस्कूल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को चौधरी वीरेंद्र सिंह ठेकेदार बंतीखेड़ा ने नारियल फोड़कर किया। वहीं, अर्जुन अवार्डी डीएसपी अनुज पहलवान विशिष्ट अतिथि रहे। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह ताना, ईशपाल सिंह काकड़ा, राजेश कुमार सिंह, दीपचंद बंतीखेड़ा, जूनियर एशियन गोल्ड मेडलिस्ट विकास तोमर, यूपी कबड्डी संघ के महासचिव को फूल माला पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद पहले दिन के मैच शुरू कराए गए। मैच रेफरी विनोद कुमार, गुलबहार, सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रेम चौरसिया, अजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान यूपी कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वर पाल मुखिया सहारनपुर, सुशील कुमार यादव, मास्टर बिजेंद्र सिंह, बाबू जयपाल सिंह, शिवकरण सिंह, प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। आयोजन में कमेंटरी सुखवंत सिंह ने की।
विज्ञापन


बंतीखेड़ा में शुरू हुई प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों में जबरदस्त जोश दिखाई दिया। खेल मैदान चारों तरफ से भीड़ से भरा रहा। आयोजन की शुरूआत में आतिशबाजी भी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव का नाम खेल आयोजनों को लेकर विख्यात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें