फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 988 प्रत्याशियों की हार-जीत आज मतपेटी में होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। तीन नगर पालिका और 7 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 105 और सदस्य पद के लिए 883 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 342209 मतदाता करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा। निकाय चुनाव का मतदान कराने के लिए जिले में तीन स्थानों से 384 पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा बल के साथ रवाना किया गया। शामली के नवीन मंडी स्थल से शामली, बनत, एलम, जलालाबाद और थानाभवन के लिए 211 पोलिंग पार्टी रवाना हुईं। कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज से कैराना और कांधला में मतदान कराने को 131 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। झिंझाना के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से 46 पोलिंग पार्टी झिंझाना, ऊन और गढ़ीपुख्ता में मतदान कराने के लिए रवाना हुई। शामली मंडी परिसर में डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक झा, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने पोलिंग पार्टियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पर 35 प्रत्याशी
जिले में शामली, कैराना और कांधला नगर पालिका हैं। इनमें शामली में 9, कैराना में 15 और कांधला में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा नगर पंचायत थानाभवन में 12, जलालाबाद में 5, गढ़ीपुख्ता में 9, एलम में 9, बनत में 10, ऊन में 12, झिंझाना में 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
-
13 जोनल मजिस्ट्रेट और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
निकाय चुनाव के मतदान के लिए 13 जोनल मजिट्रेट और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। शामली में 3 और कैराना में 2 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अन्य निकायों में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा शामली में 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट और कैराना में 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कांधला में 4 थानाभवन और जलालाबाद में 3-3 मतदाताओं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। अन्य निकायों में 2-2 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सभी निकायों में 2-2 उड़न दस्ता टीम और निगरानी टीम भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

-
दो भाजपा और दो निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

वार्ड सदस्य पद पर चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शामली नगर पालिका में एक और कांधला में तीन प्रत्याशी ऐसे हैं। इन वार्डों में सदस्य पद के लिए मतदान नहीं होगा। शामली नगर पालिका में वार्ड-5 से भाजपा प्रत्याशी राजीव गोयल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांधला में वार्ड-13 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद जुनेद, वार्ड-18 से निर्दलीय प्रत्याशी वसीला और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशी टिंवकल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
-
मतदान के लिए पहचान पत्र के ये हैं 15 विकल्प

शामली। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में वोट डालने के लिए मतदाताओं को 15 पहचान पत्र के विकल्प दिए हैं, जिन्हें दिखाने पर वोट डाला जा सकेगा। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि मतदान स्थल पर इन पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र दिखाना होगा। इसमें भारत निर्वाचन आयोग ने निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य/केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, पोस्ट आफिस से जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख जैसे भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन आदि, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अंतर्गत रजिस्ट्रार जनरल आफ इंडिया द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें