फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुष्कर्म मामले में गवाही न देने की धमकी, पीड़ित परिवार दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के एक कसबे में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने थाना में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि मोहल्ले के ही समद ने उसकी नाबालिग पुत्री को जबरन अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने समद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोप पत्र न्यायालय को भेजा जा चुका है। वर्तमान में मामला न्यायालय में साक्ष्य की अवस्था में विचाराधीन है। पिता ने बताया कि 3 जनवरी को शाम करीब चार बजे, जब उनकी बेटी घर के बाहर दुकान से सामान लेने गई थी, तभी तीन लोगों ने उन्हें पकड़कर अदालत में गवाही देने पर पीड़ित परिवार को परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें