फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तिहाड़ जेल में बंद दोनों शूटरों की नहीं हुई पेशी

Wed, 04 Nov 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश टुंडा और दीपक डबास की मंगलवार को कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

26 अगस्त को शामली में जिम से लौटते समय हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद शामली पुलिस ने मुठभेड़ में हत्याकांड में वांछित शूटर मोहित और सुमित को मार गिराया था। इसके अलावा पुलिस ने करनाल जेल में बंद राकेश पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा व दीपक डबास को भी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी बनाया था।
17 अक्तूबर को दोनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। शामली पुलिस ने दोनों का रिमांड हासिल कर उन्हें हत्याकांड में आरोपी बनाया था। मंगलवार को दोनों की कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर नहीं पहुंची। एसपी एनपी सिंह ने बताया योगेश और दीपक की दिल्ली में भी पेशी थी, जिसके कारण वह शामली नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें