फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला को झांसे में लेकर सोने के कुंडल ले गए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
-बेटे की ग्रह दशा खराब बताकर महिला को लिया झांसे में
विज्ञापन

कैराना। दो ठगों ने एक महिला को बेटे की ग्रह दशा खराब बताकर झांसे में लिया और उसके कानों से सोने के कुंडल निकलवा लिए। इसके बाद महिला को बातों में उलझाकर दोनों फरार हो गए। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव झाड़खेड़ी निवासी सुनीता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह बृहस्पतिवार दोपहर चौक बाजार से धान का बीज खरीदने आई थी। धान का बीज लेकर वह अपने गांव वापस जा रही थी। कोतवाली के ठीक सामने वह गाड़ी की इंतजार में रुक गई। इसी दौरान एक युवक उसके पास आकर रुक गया। युवक ने कहा कि उसके बेटे की ग्रह दशा खराब चल रही है और वह उसका इलाज कर देगा। इसी दौरान एक अन्य युवक और आ गया, उसने भी कहा कि वह उसके बेटे की ग्रह दशा सही कर देंगे। उन्होंने कहा कि कानों में सोने के कुंडल पहनना अपशगुन है। इन्हें निकालकर अपने पर्स में रख लो। उनकी बातों में आकर उसने अपने सोने के कुंडल निकाल कर पर्स में रख लिए। आरोप है कि उसे बातों में उलझाकर दोनों युवक कुंडल सहित उसका पर्स लेकर फरार हो गए। एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें