फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: योग साधकों को कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
-शामली रायफल क्लब पर योग प्रशिक्षण शिविर का 19वां दिन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शामली रायफल क्लब पर चल रहे निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के 19वें दिन साधकों को सूर्य नमस्कार समेत कई योग का अभ्यास कराया गया। साथ ही उनके लाभ बताए गए।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती की तरफ से चल रहे शिविर का बृहस्पतिवार को शुभारंभ योग साधिका हुनर खैवाल पीरखेड़ा ने किया। उन्होंने योग साधकों को यातायात के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, हमारे लिए स्वयं की सुरक्षा सर्वोपरि है। यदि हम गाड़ी चलाते हैं तो हमें सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। बाइक पर केवल दो सवारी ही बैठें और हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। मार्ग में मोड़ आ जाने पर इंडिकेटर का प्रयोग करें और हॉर्न बजाएं। सड़क पर बाएं किनारे ही हमें चलना चाहिए, अगर कहीं कोई दुर्घटना हो जाए तो हमें मानवता के नाते स्वयं आगे बढ़कर उनकी सहायता करनी चाहिए। इन बातों को ध्यान में रखकर हम सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकते हैं। शिविर में योगाचार्य डॉ़ श्रीपाल सिंह धामा ने साधकों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तासन का अभ्यास कराते हुए इनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें सूर्योदय से पहले ही जाग जाना चाहिए। इससे हमें बहुत लाभ होता है। सूर्य की किरणें त्वचा पर पड़ने से हमारे शरीर में विटामिन डी का निर्माण होता है। यह विटामिन कैल्शियम व फास्फोरस जैसे अति आवश्यक खनिज लवणों को शरीर के लिए अति उपयोगी बनाता है, जिसके कारण शरीर की हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। इस अवसर पर शामली रायफल क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी, क्रीड़ा भारती जिला कोषाध्यक्ष नितिन वर्मा, प्रधानाचार्य सुधीर राणा, योगेंद्र सिंह कादियान, कपिल कांबोज, गौरव खैवाल, उपेंद्र मान, जितेंद्र सिंह तोमर, प्रमिला देवी, शशि बाला आर्या, शोभा रानी, मंजू आर्या, क्रीड़ा भारती जिला सहमंत्री श्वेता आर्या, अमृता चौधरी, गीता दुहून, अलका, कोमल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें