फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप निकलने से तापमान बढ़ा, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मानसून ठिठक जाने के बाद अगले सप्ताह भीषण गर्मी के आसार बनते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस और रात का पारा स्थिर रहा। रविवार को दिन निकलते ही तेज धूप निकली। दोपहर से शाम होने तक भीषण गर्मी होने से लोग हाल बेहाल रहे।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन तेज धूप निकलने से उसम भरी गर्मी रही। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। रात का पारा स्थिर रहा। दिन का पारा 38 और रात का 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डॉ. पीके सिंह के मुताबिक मानसून ठिठक जाने के बाद अगले सप्ताह भीषण गर्मी होगी। सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी होगी। सोमवार को 39 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 41 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 42 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 41 डिग्री सेेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें