फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर की गई थी किशोरी की हत्या, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में डॉगस्कावायड से जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
- डॉग स्क्वयाड और फोरेंसिंक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर की छानबीन
विज्ञापन

- केस के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ीपुख्ता (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में किशोरी की हत्या गला घोंटकर हत्या किए जाने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। किशोरी के चाचा की तरफ से अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मुजफ्फरनगर से डॉग स्कवयाड और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की, लेकिन हत्यारों का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है।
गांव कैल शिकारपुर में सोमवार रात को 11 वर्षीय शालू पुत्री मेघराज का शव गांव के निकट गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। वह दोपहर को घर से अपने पिता का खाना लेकर खेत ले जाते समय गायब हो गई थी। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। किशोरी के गले में उसकी चुनरी बंधी हुई मिली थी। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर केस का खुलासा करने की मांग को लेकर हंगामा किया था। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सोमवार देर रात मृतका के चाचा मांगेराम की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुजफ्फरनगर से डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। डॉग स्क्वायड ने खोजी श्वान से घटनास्थल के आसपास सबूत की तलाश कराई, लेकिन वह थोड़ी दूर जाकर चौराहे पर रुक गया, जिससे फिलहाल हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि हत्यारोपी चौराहे से किसी वाहन में बैठकर फरार हुए हैं। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या गला दबाने से होने का खुलासा हुआ है। गले के अलावा शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इसके बाद भी प्राइवेट पार्ट की जांच का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की हत्या के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ स्वाट टीम और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-------
परिवार की लाडली थी किशोरी
गांव कैल शिकारपुर में मारी गई किशोरी परिवार में सबकी लाड़ली थी। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। एक बहन और भाई छोटे है। परिजनों के अनुसार मृतक किशोरी सारा दिन घर में उछलती कूदती रहती थी। उसकी चंचलता को देख परिजन देखकर खुश होते थे। सोमवार दोपहर में वह अपने पिता का खाना लेकर घर से निकली थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि किशोरी अब कभी घर नहीं लौटेगी। किशोरी की हत्या पर ग्रामीण भी हैरत में है। ग्रामीणों ने एक सुर में पुलिस से किशोरी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

------
गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ
शामली। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब किशोरी का शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। ग्रामीण और महिलाएं बड़ी संख्या में मृतका के घर पर इकट्ठा हो गए। परिजन रोते हुए कह रहे थे कि उनकी बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी इस तरह बेरहमी से हत्या कर दी। उनकी तो किसी से रंजिश भी नहीं है। महिलाओं का विलाप देखकर हर कोई गमगीन हो रहा था। इसके बाद किशोरी का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें