फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने 5903 घरों में किया 33 हजार लोगों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सर्वे अभियान के तीसरे दिन कैराना ब्लाक क्षेत्र में 5903 घरों में 33 हजार 940 लोगों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक व मानीटरिंग अधिकारी अतुल गर्ग व आरिश खान ने बताया कि मंगलवार को अभियान के तीसरे दिन 22 सुपरवाइजरों की देखरेख में 101 टीमों ने ब्लाक क्षेत्र की 42 ग्राम पंचायत, 18 मजरों और कैराना के 25 वार्डों में जाकर 5903 घरों में सर्वे किया। इस दौरान 33 हजार 940 लोगों का सर्वे किया गया। जिसमें से नौ व्यक्ति बुखार, नजला व खासी से पीड़ित मिले तथा 36 लोगों को शुगर, हाइपर टेंशन, कैंसर व किडनी की बीमारी पाई गई। सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। इसके अलावा चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को शामली से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर पालिका कर्मचारियों समेत 22 लोगों के रैंडम सैंपल लिए। दो दिन पूर्व भी नगर पालिका स्टाफ के 26 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया
शामली। श्री जय हनुमान सेवा मंडल की ओर से कोरोना लॉकडान के दौरान गरीब असहाय लोगों की मदद करने में भूमिका निभाने वाले जिला प्रशासन के अफसरों, पुलिसकमियों, स्वास्थयकर्मियों आदि कोरोना योद्धाओं को हनुमान रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंडल के संस्थापक पवन गोयल, विपिन गोयल, मनोज मित्तल, राजकुमार जैन, निर्दोष मित्तल, रजत गोयल, तरुण संगल, अनिल अग्रवाल, खुशीराम अरोरा, संजय गोयल, रामकिशोर गोयल, अमित संगल, मुकेश गोयल, अमित तायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें