फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दवाईयों के स्टॉक की सूचना पर मेडिकल स्टोर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। नोएडा, गाजियाबाद व शामली ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने नकली दवा के भंडारण की जानकारी पाकर बुधवार को मोहल्ला बिसातियान स्थित खैर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। हालांकि संचालक टीम के आने से पहले ही मेडिकल स्टोर बंद करके फरार हो गया। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक नवाजिश समेत चार आरोपियों के विरुद्ध जनपद बागपत के थाना सिंघावली अहीर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त मेरठ के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद ड्रग विभाग की टीम ने सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अकबर व आमिर को ब्रांडेड कंपनी की 22 हजार रुपये की नकली दवा के साथ गिरफ्तार किया था। अकबर ने बताया कि नकली दवा कांधला क्षेत्र के नाला व एलम के आशु उर्फ आस मोहम्मद से लाता है। इसके बाद गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद ड्रग विभाग ने शामली ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय को भी टीम में शामिल किया। अकबर की निशानदेही पर कांधला में एक मेडिकल स्टोर के बाहर से आस मोहम्मद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस मोहम्मद ने टीम को बताया कि कैराना के मोहल्ला बिसातियान में खैर मेडिकल स्टोर पर नकली दवा का भंडारण किया गया है। इसके बाद टीम ने कैराना पुलिस को साथ लेकर बुधवार रात करीब साढे़ नौ बजे खैर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। हालांकि इससे पहले ही स्टोर संचालक ताला बंद करके फरार हो गया। आरोपी ने टीम का फोन भी रिसीव नहीं किया। इसके बाद एसडीएम शिवप्रकाश यादव के निर्देशन में टीम ने मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी। ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने बताया कि खैर मेडिकल स्टोर पर नकली दवा की सूचना पर छापा मारा था। स्टोर बंद मिलने पर जनहित में सील लगाई है। खैर मेडिकल स्टोर संचालक नवाजिश समेत चार आरोपियों के विरुद्ध सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें