फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से हाईवे-सड़कें क्षतिग्रस्त, अंडरपास व खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से हाईवे, सड़कें टूट गई है। बारिश से खेत व अंडरपास जलमग्न हो गए। जबकि सड़कें और हाईवे क्षतिग्रस्त हो गए है। मेरठ-करनाल हाईवे, करोड़ी, गोहरनी, मुंडेट खुर्द, बधेव रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अंडरपास में पानी भरने से परेशानी
बारिश से करोडी रोड, गोहरनी रोड, शहर में माजरा रोड पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज के पास, बुढ़ाना रोड, बलवा और सिलावर अंडरपास में जलभराव होने से ग्रामीणों को मुश्किलें झेलपी पड़ी। सिंभालका फ्लाईओवर के नीचे भी गहरा गड्ढा होने से वाहनों के पलटने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हुआ जलभराव
थानाभवन। क्षेत्र में तेज बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्राइमरी स्कूल नंबर एक में पानी भरने से बच्चों व शिक्षकों को काफी मुश्किलें हुई। घंटों की मशक्कत के बाद पानी निकाला गया। लगातार हो रही वर्षा के कारण फसलों को भी नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि निरंतर वर्षा से धान, बैंगन गोभी, लौकी आदि फसलों को नुकसान हो सकता है। वर्षा से धान का दाना काला पड़ सकता है। हालांकि गन्ना व हरे चारे की फसल को इससे लाभ मिलेगा। बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजार सुनसान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें