कांधला। वृहद मृदा नमूना अभियान के तहत जिले भर के 70 गांवों में कृषि विभाग की टीम ने छह हजार मृदा के नमूने लिए। छह नमूनों को कैराना कृषि विभाग की प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
जिले की कृषि विभाग ने मृदा नमूनों के लिए जिले के 70 गांवों को शामिल करते हुए सात हजार मृदा नमूनों का लक्ष्य दिया गया था। अभियान के तहत 21 अप्रैल से लेकर पांच मई निर्धारित की गई। आखिरी दिन छह हजार किसानों के मृदा नमूने लिए गए। कांधला क्षेत्र के रामपुर खेड़ी में किसान आदेश के खेत से कृषि विभाग की टीम ने मृदा नमूना लिया है। नमूने के दौरान पौध संरक्षण के अपर निदेशक टीएम त्रिपाठी, यतेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार और जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार, मृदा लैब प्रभारी मोहनलाल ने किसानों को नमूने लेने के बारे में जानकारी दी। विभाग के सहायक विकास अधिकारी कृषि जयदेव कुमार, प्राविधिक सहायक विशु कुमार, अमित कुमार, अमित मलिक, अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान सोम गिरी, ओमप्रकाश मौजूद रहे।