फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फेयरवेल पार्टी से लौटते समय छात्र-छात्राओं ने किया था स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना रोड पर कार में सवार होकर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो पुलिस जांच में सरतीदेवी राजाराम कॉलेज के छात्र-छात्राओं का निकला। ये सभी कॉलेज की फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे। पुलिस ने तीन कारों का चालान किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में छात्र-छात्राएं कार से पानीपत-खटीमा हाईवे से होते हुए यमुना पुल तक गए थे। रास्ते में उन्होंने खतरनाक तरीके से वाहन चलाया और स्टंटबाजी की। पुलिस के अनुसार छात्र-छात्राएं शहर स्थित सरती देवी राजाराम कॉलेज में फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे। कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सरती देवी राजाराम कॉलेज प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें