बाबरी चंदन के बाग में घरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
सातवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
बाबरी। पानीपत-खटीमा हाईवे पर चंदपुरा बाग के निकट भूमि अधिग्रहण पर समान मुआवजे की मांग को लेकर चल रहा किसानों का धरना रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। भाकियू न्याय पंचायत अध्यक्ष बाबरी मोमिन खान ने कहा कि प्रशासन व हाईवे अधिकारियों के द्वारा किसानों की भूमि का मुआवजा, खड़ी फसल, पेड़ व ट्यूबवेल का उचित मुआवजा न दिया गया तो दो सितंबर पंचायत होगी। बैठक में विपुल निरवाल, विकास सैनी, भगत सिंह, अनुज, मान सिंह, राशिद सिद्दीकी, पंकज मलिक, ओमवीर सिंह, रविंद्र ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।