फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुड़ाना में सीएचसी की दीवार का हिस्सा गिरा

विज्ञापन
शामली के गांव कुडाना सरकारी अस्पताल की गिरी दीवार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बारिश और आंधी ने विद्युत व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। जगह-जगह खंभे उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। जिससे जिले के 30 से अधिक गांवों में अंधेरा पसर गया। विद्युत निगम के कर्मचारी रात तक विद्युत लाइनों के फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बुधवार शाम को आई आंधी और तेज बारिश ने जिले की विद्युत व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया। शहर से लेकर देहात तक विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। आंधी से देहात इलाकाें में कई जगह विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली की लाइनें टूट गईं। कई जबह पेड़ों की डालियां बिजली की लाइनों पर गिरीं जिससे लाइनों में फाल्ट हो गया। शहर में जहां लगभग साढ़े तीन घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही, वहीं देहात इलाकों में देर रात तक भी सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। लगभग 30 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। लोगों को बारिश से बेशक राहत मिली, लेकिन विद्युत व्यवस्था ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात तक विद्युत निगम के कर्मचारी फाल्ट तलाश कर उसे ठीक करने में जुटे रहे। जलालाबाद, कैराना, कांधला, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित देर रात तक प्रभावित रही।
उधर, बारिश और तेज हवा के चलते कुड़ाना सीएचसी की चहारदीवारी का कुछ हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें