फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगातार सुधर रही कोरोना संक्रमण की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। जिले में कोरोना के 19 व्यक्ति नए संक्रमित मिले हैं, जबकि कोरोना के 42 मरीजों स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 254 रह गई है।
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार घट रही है। शनिवार को शामली के विभिन्न स्थानों पर कोरोना के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा कस्बा कांधला में दो, गांव लिसाढ़ में एक, लांक में एक, भाज्जू में एक, बधेव में एक, भनेड़ा में एक, टोडा में तीन, झिंझाना में एक, गुज्जरपुर में एक, ऊन में एक, रसीदगढ़ में एक, आल्दी में एक, सिलावर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
उधर, कैराना में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कस्बे के विभिन्न मोहल्ले, सीएचसी, झाड़खेड़ी व दभेड़ी खुर्द में पर 284 लोगों की कोरोना जांच की। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार को 150 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी। इसके अलावा 134 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें