युवक को बहन ने थाने में जड़ा थप्पड़
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी युवक का अपनी पत्नी से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। पुलिस की मौजूदगी में युवक व उसकी पत्नी दोनों के परिजनों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। उसी समय युवक ने कुछ उल्टा सीधा कहना शुरू कर दिया, जिस पर उसकी बहन को गुस्सा आ गया और उसने अपने भाई को भला बुरा कहते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर माहौल गर्म होता उससे पहले ही पुलिस ने दोनों बहन-भाई को समझाकर शांत किया। महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी का कहना है कि पारिवारिक विवाद में सुनवाई के लिए पति पत्नी दोनों को बुलाया गया था। उसी दौरान बहन ने अपने भाई को डांट दिया था। पति पत्नी के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी समझौता नहीं हुआ है।