फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में मौसम का पहला कोहरा छाया, वाहनों की गति रही धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बारिश थमने के अगले दिन शनिवार को जिले में मौसम का पहला कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ और वाहनों की गति धीमी हो गई। हालांकि, बाद में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। शुक्रवार को सुबह से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह चार बजे तक चली। इस बारिश के कारण तापमान में कमी आई थी। शनिवार को सुबह छाया यह कोहरा इस मौसम का पहला था। सुबह आठ बजे धूप निकलने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
जिले में मौसम के बार-बार बदलते स्वरूप के बीच यह पूर्वानुमान आया है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने आगामी दिनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान धूप भी निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें