फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण अपने क्षेत्र में कराएगा मरम्मत और निर्माण

विज्ञापन
शामली की पूर्वी युमना नहर की पटरी का फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। खस्ताहाल पूर्वी यमुना नहर पटरी की मरम्मत और निर्माण कार्य का एक बार फिर पेंच फंस गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण अपने क्षेत्र में ही पूर्वी यमुना नहर की पटरी और मरम्मत कार्य कराएगा।
विज्ञापन

करमूखेड़ी नहर पुल से लेकर भैंसवाल गांव तक पूर्वी यमुना नहर की पटरी में जगह-जगह गड्ढे हैं। जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। उद्यमियों और व्यापारियों ने डीएम जसजीत कौर से समस्या के निस्तारण की मांग की थी। पूर्वी यमुना नहर खंड और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा बजट न मिलने की बात कही। जिसके बाद डीएम नहर पटरी मरम्मत के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव को पत्र लिखा था। प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति का कहना है कि डीएम शामली का पत्र मिला है। इजीनियरों की टीम भेजकर पूर्वी यमुना नहर की पटरी का सर्वे कराकर प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में निर्माण कराया जाएगा।
प्राधिकरण सीमा क्षेत्र से बाहर कई जगह बैठी पटरी
मुंडेट कलां से लेकर भैंसवाल तक तीन किमी नहर की पटरी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र से बाहर है। इस क्षेत्र में पटरी पर सड़क कटान होने से सबसे ज्यादा गड्ढे हैं। यह नहर पटरी क्षेत्र जिला पंचायत क्षेत्र में शामिल है। ऐसे में इसकी मरम्मत नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

यह है मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा क्षेत्र
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा शामली नगर पालिका सीमा खत्म होने एक किमी का दायरा है। मुुजफ्फरनगर मार्ग पर शहर का एसटी तिराहा, दिल्ली रोड पर करमूखेड़ी और लिलौन गांव की सीमा, मेरठ रोड पर सिंभालका गांव, करनाल रोड पर मुंडेट रजबहा, पूर्वी यमुना नहर का मुंडेट पुल तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें